1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. BSEB Bihar Board 12th Result 2024 declared

Bihar Board 12th Result 2024 : बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, यहां कर सकते हैं चेक

जारी रखा सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड

BSEB
BSEB, Bihar Board 12th Result 2024 : बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया है। बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा आयोजित करने के साथ ही सबसे पहले रिजल्ट घोषित करने का रिकॉर्ड भी अपने पास रखा। 
 
बिहार बोर्ड रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिया गया है। 12,91,684 स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 1 से 12 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी। 
 
इनमें से 11,26,439 स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में सफल घोषित किया गया है। बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.21 रहा है, वहीं 1,65, 248 स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में असफल हो गए हैं। 
 
ये स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करवा सकते हैं। साथ ही बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 भी दे सकते हैं। इससे उनके रिजल्ट में सुधार हो सकता है।
अगला लेख
कामायनी एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, नाम रखा कामायनी