सम्बंधित जानकारी
- विदेशी कोषों की लगातार निकासी से डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे टूटकर 82.35 पर
- Rupee dollar Price: रुपए की कीमत 13 पैसे बढ़ी, 81.80 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ
- डॉलर के मुकाबले रुपया 81.93 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, निवेशकों के रुख में आई नरमी
- Rupee dollar: डॉलर के मुकाबले रुपए में हुई 5 पैसे की बढ़त, 79.82 रुपए पर पहुंचा
- भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अरब डॉलर घटा, स्वर्ण भंडार में भी गिरावट
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती सौदों में 5 पैसे टूटकर 82.29 पर आया
मुंबई। रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सकारात्मक शुरुआत के बाद अपने शुरुआती लाभ को गंवाते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे फिसलकर 82.29 पर आ गया। गुरुवार को रुपया 82.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। यह पिछले पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपए ने 82.29 प्रति डॉलर के स्तर को भी छुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.26 पर खुला, फिर बढ़त के साथ 82.12 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपए ने 82.29 प्रति डॉलर के स्तर को भी छुआ।
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत टूटकर 112.27 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत गिरकर 94.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,636.43 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)
