सम्बंधित जानकारी
- कमजोर वैश्विक रुख से सोना 280 रुपए टूटा, चांदी के भाव 212 रुपए बढ़े
- सोने के भाव 302 रुपए टूटे, चांदी के भावों में भी रही 81 रुपए की गिरावट
- अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए गोल्ड बैंक बनाने की सिफारिश, पूर्व डिप्टी गवर्नर ने दिया सुझाव
- रिटायर्ड पटवारी को मिली भ्रष्टाचार की सजा, 1.80 करोड़ के जुर्माने के साथ सश्रम कारावास
- सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, सोने में निवेश का क्या अभी सही समय है...
कीमतों में तेजी से सोना 58 रुपए चमका, चांदी 175 रुपए मजबूत
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 58 रुपए की तेजी के साथ 47,039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,981 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी 175 रुपए की तेजी के साथ 60,362 रुपए प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,187 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.42 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को कॉमेक्स (न्यूयॉर्क स्थित जिंस बाजार) में हाजिर सोने का भाव लाभ के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस हो गया जिससे यहां सोने की कीमतों में मजबूती आई।
