सम्बंधित जानकारी
- Rohit Sharma का इंदौर में ही बना था टी20 का Top स्कोर 118 और Team India का 260 रन
- कोहिनूर हीरे से भी अधिक कीमती है भारतीय खिलाड़ी अनिरुद्ध थापा के लिए एशियाई कप का गोल
- 18 टेस्ट, 98 वनडे और 43 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले परेरा ने कहा की टीम इंडिया को हराना आसान बात नहीं
- 2019 में 2442 रन बनाने वाले टीम इंडिया के उप कप्तान Rohit Sharma ने बदली अपनी सोच
- इस तरह होगी 5000 अरब डॉलर की भारतीय अर्थव्यवस्था
Gold । आखिर ऐसा क्या हुआ कि सोने के दाम अचानक बढ़ गए
नई दिल्ली। भारत में सोने को लेकर काफी आकर्षण है साथ ही इससे सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। यही कारण है कि इस पीली धातु के प्रति लोगों का रुझान कम ही नहीं होता। हाल ही में सोने के दामों में बेहत तेजी दर्ज की गई। माना जा रहा है कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव जारी रहता है तो सोना नई ऊंचाई को छू सकता है।
दरअसल, ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुखिया मेजर जनरल कासिम सुलेमानी की अमेरिकी हमले में मौत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। न सिर्फ दोनों देशों बल्कि अब तीसरे विश्वयुद्ध की आशंकाएं व्यक्त की जाने लगी हैं। ऐसे लोगों ने सुरक्षित निवेश मानते हुए सोने में निवेश शुरू कर दिया।
भारत में तो फिलहाल शादी-ब्याह की मांग भी है, इसलिए सोने में खरीदी बनी हुई है। उन चेहरों पर जरूर मायूसी बनी हुई है जो यह उम्मीद जता रहे थे कि सोने के भाव कम होंगे और वे विवाह की खरीदी करेंगे। पिछले 3-4 दिनों में ही सोने के दाम 2 हजार के लगभग चढ़ गए। एक बार तो सोना 41000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को भी पार कर गया।
3 जनवरी को जो सोना 38700 के आसपास था, 6 दिसंबर को वही 39930 के आंकड़े पर पहुंच गया। दूसरी ओर इस तनाव के चलते तेल की कीमतों भी चढ़ रही हैं। तेल में उछाल के चलते शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 6 जनवरी को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में करीब 788 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी भी 233 अंक से ज्यादा गिर गया।
शेयर बाजार में आ रही लगातार गिरावट का निवेशकों की मानसिकता पर भी विपरीत असर पड़ा। ऐसी स्थिति में उन्होंने शेयर बाजार में पैसा लगाने की बजाय सोने में निवेश की ओर रुख कर लिया। यही कारण है कि सोने दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जो कि आगे भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
