सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोना 480 रुपए गिरा, चांदी 3,000 रुपए से अधिक लुढ़की
Written By
Last Updated : मंगलवार, 2 फ़रवरी 2021 (18:35 IST)

सोना 480 रुपए गिरा, चांदी 3,000 रुपए से अधिक लुढ़की

Delhibullionmarket
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर गिरावट के चलते मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 480 रुपए घटकर 47,702 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को सोना 48,182 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। चांदी भी 3,097 रुपए गिरकर 70,122 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी सोमवार को 73,219 रुपए प्रति किलोग्राम रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,847 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। चांदी भी गिरकर 27.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।  एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका में राहत उपायों पर प्रगति नहीं होने से सोने में गिरावट रही। कारोबारियों और निवेशकों की मुनाफावसूली से भी दबाव रहा। 
 
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस शोध) नवनीत दमानी ने कहा कि केंद्रीय बजट में शुल्क कटौती की घोषणा के बाद निवेशक उच्च स्तर पर कुछ मुनाफावसूली कर रहे हैं। 
(भाषा)
ये भी पढ़ें
cbse : 10वीं और 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होगी 10 जून तक चलेगी