1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. जेवराती ग्राहकी से सोना 80 रुपए और चांदी 200 रुपए चमकी

Delhi Sarafa Bazar | जेवराती ग्राहकी से सोना 80 रुपए और चांदी 200 रुपए चमकी

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी और स्थानीय जेवराती ग्राहकी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 80 रुपए चमककर 40,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 200 रुपए मजबूत होकर 47,650 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी।

वैश्विक स्तर पर डॉलर की चमक घटने से सोना हाजिर 2.98 डॉलर चढ़कर 1,519.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,522.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही नरमी से पीली धातु मजबूत हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.02 डॉलर चमककर 17.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
अगला लेख
सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी भी रहा बढ़त में