1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi bullion market

सोना 51 रुपए मजबूत, चांदी में 502 रुपए की गिरावट

Delhi bullion market
नई दिल्ली। रुपए के कमजोर होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 51 रुपए की तेजी के साथ 50964 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 502 रुपए की गिररावट के साथ 59265 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50913 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत 502 रुपए की गिररावट के साथ 59,265 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को सुबह के कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.71 प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1653 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 19.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, बैंकों द्वारा ब्याज दरों में हुई वृद्धि को कब वापस करना शुरू किया जाएगा इस बात का संकेत आज देर रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से मिलने की संभावना है, जिस पर सभी की निगाह है। इस वजह से कॉमेक्स में सोने की कीमत 1650 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
अगला लेख
Morbi Bridge Collapse : मोरबी ब्रिज हादसे पर Oreva के मैनेजर का शर्मनाक बयान- घटना को बताया एक्ट ऑफ गॉड