शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. सोने में 59 रुपए की गिरावट, चांदी भी 196 रुपए टूटी
Written By
Last Modified: सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (18:20 IST)

सोने में 59 रुपए की गिरावट, चांदी भी 196 रुपए टूटी

Delhi bullion market
नई दिल्‍ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 59 रुपए टूटकर 46,038 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,097 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 196 रुपए की गिरावट के साथ 60,369 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 60,565 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,756 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.59 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, सोने की कीमतें कमजोर रहीं। शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत मामूली गिरावट के साथ 1,756 डॉलर प्रति औंस रह गई।(भाषा)