1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019
  4. BJP launches complaint against Priyanka Gandhi

हेमंत सोरेन की विवादास्पद टिप्पणी से मुश्किल में प्रियंका गांधी, शिकायत दर्ज

Priyanka Gandhi
रांची। भाजपा ने हिंदू धर्म पर झामुमो नेता हेमंत सोरेन के कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर उनके और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ बुधवार को झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने पाकुड़ में एक चुनाव रैली में विवादास्पद टिप्पणी की थी। प्रियंका ने पाकुड़ में सोरेन के बाद रैली को संबोधित किया था, जहां 20 दिसंबर को पांचवें और अंतिम चरण का मतदान है।
 
भाजपा ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि रैली में सोरेन ने एक भड़काऊ भाषण दिया, जो न सिर्फ झारखंड के लोगों, बल्कि देश के करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को आहत करता है।
 
पत्र में कहा गया है कि मंच पर मौजूद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (वाड्रा) ने न तो सोरेन को विवादास्पद भाषण देने से रोका और न ही इसकी सार्वजनिक रूप से निंदा की।
 
पार्टी ने मुख्य चुनाव अधिकारी से उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने और उन्हें दंडित करने का अनुरोध किया है, ताकि कांग्रेस या झामुमो से कोई अन्य नेता भविष्य में धर्म पर इस तरह की आहत करने वाली बात नहीं बोलेगा।
 
भाजपा ने वीडियो फुटेज भी जारी किया जिसमें सोरेन देश में महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर बोलने के दौरान भगवा वस्त्रों पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी करते दिख रहे हैं।
 
अगला लेख
लॉटरी पर लगेगा 28% GST, 38 बैठकों में पहली बार वोटिंग से हुआ फैसला