सम्बंधित जानकारी
- Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम के लिए जानें खास 7 डाइट प्लान और इम्युनिटी बढ़ाने वाले घरेलू उपाय
- Maharashtra Rain: मुंबई में भारी बारिश का कहर, नासिक में बादल फटने की चेतावनी
- Top News 7 July: राम मंदिर चढ़ावा चोरी SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी
- Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?
- किश्तवाड़ में बारिश बनी आफत: क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबी कई गाड़ियां
अब डोडा के ठाठरी में बाढ़ से जबरदस्त तबाही, नेशनल हाईवे बंद, संपत्ति को भारी नुकसान
Jammu & Kashmir weather update : मंगलवार को डोडा जिले के ठाठरी इलाके में कई जगहों पर फिर से अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) आई, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ और आम जनजीवन प्रभावित हुआ। पिछले 24 घटों में डोडा में यह तबाही दूसरी बार आई है। इससे पहले प्रेम नगर में बादज फटने से भयानक तबाही हुई थी।
अधिकारियों ने बताया कि जबरदस्त बाढ़ के कारण ठाठरी शहर में कई इमारतों और ढांचों को नुकसान पहुंचा है। अनुमान है कि लाखों रुपए की संपत्ति प्रभावित हुई है। बाढ़ के बाद नेशनल हाईवे भी बंद हो गया, जिससे ट्रैफिक में रुकावट आई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों का कहना है कि वे जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं, साथ ही प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मरम्मत और सफाई का काम चल रहा है। कल भी डोडा के प्रेम नगर में अचानक बाढ़/भूस्खलन (मडस्लाइड) के कारण सड़क बंद हो गई थी, जिससे ज़िले में सड़क संपर्क बाधित हुआ था।
अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि डोडा जिले में भारी बारिश के कारण मंगलवार को ठाठरी शहर के ऊपरी इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घरों, दुकानों और गाड़ियों को आंशिक नुकसान पहुंचा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद डोडा और किश्तवाड़ जिलों में पिछले दो दिनों में अचानक बाढ़ आने की यह तीसरी घटना है। अधिकारियों ने बताया कि ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिससे ठाठरी शहर में बड़े पत्थर, कीचड़ और मलबा जमा हो गया। कीचड़ और पत्थरों के बहाव से कई रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
यह घटना लगातार बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ से डोडा-किश्तवाड़ हाईवे के उस हिस्से को नुकसान पहुंचने के एक दिन बाद हुई है, जो निर्माणाधीन 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना के पास है। डोडा के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण लाल ने कहा कि प्रशासन ने जिले भर में बारिश से जुड़ी घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की और प्रभावित सड़कों को बहाल किया।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
