शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. JIo launches mobile services on 22 international flights
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 सितम्बर 2020 (17:41 IST)

JIo ने 22 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में मोबाइल सेवाएं देने की शुरुआत की

JIo ने 22 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में मोबाइल सेवाएं देने की शुरुआत की - JIo launches mobile services on 22 international flights
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 22 उड़ानों में मोबाइल सेवा की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी है। 

कंपनी की साझेदार एयरलाइनों में कैथे पैसिफिक, सिंगापुर एयरलाइंस, एमिरेट्स, एतिहाद एयरवेज, यूरो विंग्स, लुफ्थांसा, मालिंडो एयर, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस और एलिटालिया शामिल हैं।
 
इसके साथ जिओ उड़ान के दौरान (इन-फ्लाइट) मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली दूसरी भारतीय दूरसंचार कंपनी बन गई है।इससे पहले टाटा समूह की कंपनी नेल्को लंदन मार्ग पर विस्तार एयरलाइंस में इन-फ्लाइट मोबाइल सेवाएं शुरू कर चुकी है।
 
जियो ने 1 दिन की वैधता के साथ भारत से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए 499 रुपए, 699 रुपए और 999 रुपए के 3 अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक की घोषणा की है। सभी प्लान 100 मिनट की आउटगोइंग वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की पेशकश करते हैं।

इनके अलावा 499 रुपए वाले प्लान में 250 मेगाबाइट (एमबी) मोबाइल डेटा मिलता है। इसी तरह 699 रुपए में 500 एमबी और 999 रुपए में 1 जीबी डेटा का प्लान है।
 
जिओ की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार कोई भी प्लान इनकमिंग कॉल की अनुमति नहीं देगा जबकि इनकमिंग एसएमएस मुफ्त है।

इन-फ्लाइट मोबाइल सेवाओं का पहली बार उपयोग करने वालों को जियो नेटवर्क पर योजनाओं को सक्रिय करने की आवश्यकता होगी। JIo  फोन और JIo  के वाईफाई डिवाइस पर अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवाएं काम नहीं करेंगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स में 1,115 अंक की भारी गिरावट, निफ्टी 10,800 अंक पर आया