1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Woman married cow

महिला ने गाय से की शादी, बोली- पति ने लिया दूसरा जन्म

woman
एक महिला ने एक गाय से शादी कर ली। यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोर रही है। लोग महिला के इस कदम पर हैरानी जता रहे हैं। कंबोडिया (Cambodia) के क्राटी प्रांत में रहने वाली खिम हैंग (74) अचानक से चर्चा में आ गई हैं।
 
इसका कारण है उनकी शादी। खिम ने गाय से शादी की है। द सन में छपी खबर के मुताबिक मुताबिक महिला की गाय के साथ शादी का कोई वीडियो तो नहीं है मगर गांव के बहुत से लोग इस बात का दावा करते हैं कि उन्होंने शादी देखी है और वो उसमें शामिल भी हुए हैं। 
 
खिम ने गाय से शादी इसलिए कर ली क्योंकि उनका मानना है कि उनके मरे हुए पति ने ही गाय के रूप में दूसरा जन्म लिया है। 
 
खिम को अपने मृतक पति की सारी खूबियां इस गाय में महसूस होती हैं। अब यह गाय खिम के परिवार की सबसे महत्वपूर्ण सदस्य बन गई है। उनका पूरा परिवार इसकी सेवा करता है। (प्रतीकात्मक चित्र)
अगला लेख
Nawab Malik : महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक बोले- मेरे घर की हो रही रैकी, मुझे फंसाने की है कोशिश