1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. shashi Tahroor Mehr tarar

शशि थरूर से शादी के सवाल पर भड़की मेहर तरार, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब

shashi Tahroor
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर और पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि मेहर तरार ने इस तरह की खबरों को फर्जी करार देते हुए इसे फैलाने वालों की जमकर क्लास ले ली। 
 
दरअसल, ट्विटर पर एक पैरोडी अकाउंट में दावा किया गया था कि मेहर तरार जल्द ही कांग्रेस सांसद शशि थरूर से शादी करने जा रही हैं। ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि शादी की शहनाई बचने वाली है। शशि थरूर जल्द ही सेहरा पहनेंगे। मेहर तरार दुबई में हैं।'
 
मेहर तरार ने फेक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'ये कितना हास्यास्पद है कि लोग 66 फॉलोअर्स वाले पैरोडी अकाउंट के न्यूज़ पर रिएक्ट कर रहे हैं। अजीब लगता है कि आज के जमाने में लोग किसी भी चीज की पड़ताल किए बिना उसपर बड़ी आसानी से भरोसा कर ले रहे हैं।'
 
उल्लेखनीय है कि शशि थरूर की पत्नी और मशहूर सोशलाइट सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को दिल्ली के एक होटल में रहस्यमयी हालात में मृत पाई गई थीं। दिल्ली पुलिस ने अपने आरोपपत्र में शशि थरूर पर सुनंदा पुष्कर को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। आत्महत्या से कुछ दिन पहले सुनंदा पुष्कर ने मेहर तरार पर थरूर के साथ रिश्ते का आरोप लगाया था। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर ट्विटर पर लंबी चौड़ी पोस्ट भी लिखी थी।
अगला लेख
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत पर पारी की हार का खतरा बरकरार, 6 विकेट गिरने के बाद बारिश के कारण खेल रुका