सम्बंधित जानकारी
- Joe Biden UNGA Address: राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा- अफगानिस्तान में 20 साल का संघर्ष किया खत्म, अमेरिका आज 9/11 हमले वाला देश नहीं
- कार्तिक त्यागी ने अंतिम ओवर में 4 रन बचाकर राजस्थान को दिलाई हैरतअंगेज जीत, इन खिलाड़ियों ने भी किया कमाल
- विधायक सोम के विवादास्पद बोल, जहां-जहां मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं, वहां भाजपा फिर से मंदिर बनाएगी
- Mobile Sim Online : अब घर बैठे लीजिए मोबाइल सिम, KYC में खर्च होंगे सिर्फ 1 रुपए
- UN: जयशंकर ने वैश्विक समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, अफगानिस्तान व हिन्द-प्रशांत पर चर्चा
SAARC | SAARC देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई रद्द, कारण बना पाकिस्तान का तालिबान प्रेम
न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क में 76वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर शनिवार को होने वाली 'दक्षेस' देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक रद्द कर दी गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पाकिस्तान इस बैठक में तालिबान के प्रतिनिधि को शामिल करने की जिद पर अड़ा हुआ था। इसके बाद गहराए मतभेद के कारण 25 सितंबर को न्यूयॉर्क में होने वाली इस बैठक को रद्द करना पड़ा।
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) विदेश मंत्रियों की बैठक परंपरागत रूप से वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से इतर आयोजित होती रही है। सूत्रों के अनुसार 25 सितंबर को होने वाली यह बैठक रद्द कर दी गई है।(भाषा)
