रूस के 100 शहरों में पुतिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 2500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
- गिरफ्तारी के विरोध में हो रहा प्रदर्शन शनिवार को और फैल गया।
- रूस के 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन किया गया।
- राजधानी मॉस्को में प्रदर्शनकारियों ने पुश्किन स्क्वायर का घेराव किया।
अमेरिका और ब्रुसेल्स ने प्रदर्शनकारियों के साथ किए जा रहे बर्ताव और गिरफ्तारी की निंदा की है। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा कि ईयू अपने "अगले कदम" पर सोमवार को चर्चा करेगा।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे बडे आलोचक और धुर विरोधी नवलनी को 17 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था, जब वह जर्मनी से मॉस्को लौटे। जर्मनी में पांच महीने से उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने रूस सरकार पर उनको जहर देने का आरोप लगाया है।
गिरफ्तारी के विरोध में हो रहा प्रदर्शन शनिवार को और व्यापक हो गया। रूस के 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन किया गया। राजधानी मॉस्को में प्रदर्शनकारियों ने पुश्किन स्क्वायर का घेराव किया और पुलिस पर स्नोबॉल से पथराव किया। जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाई और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया।

