सम्बंधित जानकारी
- इंग्लैंड से लौटकर 7 लोगों को किया संक्रमित, ‘न्यू स्ट्रेन’ की आशंका के चलते पुणे भेजे जा रहे सेंपल
- बड़ी खबर, लामा पशु से मिली कोरोनावायरस की सुक्ष्म एंटीबॉडी
- कोरोना वायरस, 27 दिसंबर 2020 को शनि हो जाएंगे अस्त तो होगा प्रकोप कम?
- अमेरिका में 10 लाख से अधिक लोगों ने लिया कोरोना का पहला डोज
- पाकिस्तान में Covid 19 महामारी को फर्जी बताने वाले व्यक्ति पर 2 लाख का जुर्माना
रूस में 1 दिन में Corona के 29 हजार से ज्यादा नए मामले, 53 हजार लोगों की हो चुकी है मौत
मास्को। रूस में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के 29935 नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक दिन में सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। महामारी से अब तक 53,000 मरीजों की मौत हो चुकी है।अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
रूस में अब तक संक्रमण के 29 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। सरकार के कोरोनावायरस कार्यबल के अनुसार महामारी से अब तक 53,000 मरीजों की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों ने दूसरी बार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने या व्यापक स्तर पर प्रतिष्ठानों को बंद करने का विरोध किया है। इस महीने के आरंभ में रूस में कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत की जा चुकी है।(भाषा)
