1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. romanesco cauliflower

2100 रुपए किलो की गोभी, पिरामिड के आकार की गोभी में छुपा है सेहत का खजाना

romanesco cauliflower
दुनिया में कई तरह की सब्जियां हैं, जो अपने आकार-प्रकार और गुण की तरह खासियत रखती हैं। ऐसी है एक गोभी है, जो अमेरिका और अन्य देशों में 2000 से 2200 रुपए किलो की दर से बिकती है। अब आप सोचेंगे कि आखिर इसमें ऐसा क्या खास है कि इस गोभी की इतनी कीमत है।

गोभी के फूल को रोमनेस्को कॉलीफ्लावर कहा जाता है। यह विचित्र तरह की दिखाई देती है। वैज्ञानिक इसके गुणों को खोजने में लगे हुए हैं। फ्रेंच नेशनल सेंटर फॉर साइंटिफिक रिसर्च के साइंटिस्ट फ्रांस्वा पार्सी और उनकी टीम ने इस गोभी के फूल पर कई तरह की रिचर्स की है खासकर इसके आकार को लेकर।

उन्होंने अपनी रिचर्स में पता लगाया कि ये गोभी और रोमनेस्को कॉलीफ्लावर में बीच में जो दानेदार फूल जैसी आकृतियां दिखती हैं, वो वाकई में फूल बनना चाहती हैं. लेकिन फूल बन नहीं पाती। इस कारण से वे कलियों जैसे बड्स में रह जाती हैं। इस कारण से उनका आकार ऐसा दिखाई देता है।
अगला लेख
सरकार ने कोविड जांच किट के लिए कच्चे माल व एम्फोटेरेसिन बी के रसायन पर आयात शुल्क से दी छूट