सम्बंधित जानकारी
- अमेरिका के हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी, 3600 मीटर ऊंचा राख का गुबार
- भ्रष्टाचार मामले में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को मिली बड़ी राहत
- फिर पलटा उत्तर कोरिया, अमेरिका को दी शिखर वार्ता रद्द करने की धमकी
- उत्तर कोरिया फिर नाराज, दक्षिण कोरिया से नहीं करेगा बात
- दक्षिण कोरिया के पत्रकारों की मौजूदगी में परमाणु परीक्षण स्थलों को तबाह करेगा उत्तर कोरिया
पुतिन का बड़ा बयान, नए हथियारों से दशकों तक सुरक्षित रहेगा रूस
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सेना के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि नई परमाणु प्रणालियों समेत नए हथियार दशकों तक देश की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
सोची में पुतिन ने कहा कि इस साल सेना में शामिल की गई नई प्रणालियां रूस की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाएगी और दशकों तक सामरिक संतुलन सुनिश्चित करेगी।
गौरतलब है कि रूसी नेता ने मार्च में नए परमाणु हथियारों की श्रृंखला पेश की थी जिन्हें बीच में भेदा नहीं जा सकता। इनमें अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, परमाणु शक्ति संपन्न वैश्विक दूरी की क्रूज मिसाइल और समुद्र के भीतर चलने वाला ड्रोन शामिल है। पुतिन ने कहा कि हथियार विकसित करना हमेशा उच्च प्राथमिकता रहेगी।
यू क्रेन संकट, सीरिया में युद्ध और अन्य विवादों के चलते पश्चिम देशों से संबंध बिगड़ने के कारण रूस ने सेना के आधुनिकीकरण को शीर्ष प्राथमिकता दी है। (भाषा)
