सम्बंधित जानकारी
- भ्रष्टाचार मामले में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को मिली बड़ी राहत
- फिर पलटा उत्तर कोरिया, अमेरिका को दी शिखर वार्ता रद्द करने की धमकी
- उत्तर कोरिया फिर नाराज, दक्षिण कोरिया से नहीं करेगा बात
- दक्षिण कोरिया के पत्रकारों की मौजूदगी में परमाणु परीक्षण स्थलों को तबाह करेगा उत्तर कोरिया
- अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप अस्पताल में भर्ती, किडनी की है समस्या
अमेरिका के हवाई में फिर फटा ज्वालामुखी, 3600 मीटर ऊंचा राख का गुबार
लॉस एंजिलिस। अमेरिका में हवाई के किलाएया ज्वालामुखी में बुधवार को विस्फोट होने और लावा निकलने के बाद अधिकारियों ने वायु गुणवत्ता और बड़े विस्फोट के अंदेशे को लेकर चेतावनी जारी की है।
हवाई के काउंटी सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि ज्वालामुखी पर चट्टान गिरने और गैस में विस्फोट होने के कारण लावा बाहर आया। लावा हवा के रूख के साथ धीरे-धीरे बाहर आ रहा है। राख का गुबार 3,000 से 3600 मीटर तक ऊंचा है।
अधिकारियों ने चेताया है कि राख के गुबार की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। लिहाजा वे घरों से बाहर निकलने से बचें तथा वाहन सावधानी से चलाएं। (भाषा)
