सम्बंधित जानकारी
- अलेक्सी नावाल्नी कैसे बन गए मर्केल और पुतिन के बीच तनाव का कारण
- रूस ने फिर दुनिया को चौंकाया, किया एक और कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा!
- रूस में विरोधियों को जहर देने का पुराना इतिहास
- रूस : पुतिन के धुर विरोधी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी कोमा में, चाय में जहर दिए जाने का शक
- Fact Check: क्या COVID-19 Vaccine की डोज के बाद हो गई पुतिन की बेटी की मौत? जानिए सच
Vladimir Putin | रूसी राष्ट्रपति पुतिन वर्ष 2021 के शांति के नोबेल पुरस्कार के नामित
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वर्ष 2021 के शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। रूस के जाने-माने लेखक सरगेई कोम्कोव ने पुतिन को इस पुरस्कार के लिए नामित किया है। रूसी सरकार के प्रवक्ता दामित्री पेस्कोव ने कहा कि इस पद के लिए राष्ट्रपति को नामित करने की यह शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि इस पद के नामितों के चुनाव के लिए कुछ प्रक्रियाएं हैं। अगर इस संबंध में काई निर्णय लिया जाता है तो अच्छा होगा और अगर नहीं होता है तो कोई बात नहीं। इस संबंध में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
इसके पहले 9 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नॉर्वे की सांसद ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया था। ट्रंप को इसराइल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नामित किया गया है।
ट्रंप को अगर नोबेल शांति पुरस्कार मिल जाता है तो वे लगातार दूसरे अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे, जो इस पुरस्कार से सम्मानित होंगे। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को वर्ष 2009 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला था। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के चंद दिनों पहले ही शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप को नामित किया गया है। (भाषा)
