1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nirav Modi's remand extended till 3 November

PNB घोटाला : नीरव मोदी की रिमांड 3 नवंबर तक बढ़ाई

Nirav Modi
लंदन। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की रिमांड शुक्रवार को लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में वीडियो लिंक से हुई नियमित सुनवाई के दौरान और बढ़ा दी गई।

भारत में लगभग 2 अरब डॉलर के पीएनबी बैंक घोटाले में धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोपों में वांछित 49 वर्षीय नीरव मोदी घ अपने खिलाफ चल रहे प्रत्यर्पण मुकदमे में 3 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई में दक्षिण-पश्चिम लंदन में अपने कारागार से वीडियो लिंक के माध्यम से पेश हो सकता है।

जिला जज करीम इज्जत ने कहा, मैं प्रत्यर्पण मामले में मामले को तीन नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक के लिए स्थगित कर रहा हूं जिस पर आंशिक सुनवाई हो गई है। अगली सुनवाई में अदालत में भारतीय अधिकारियों द्वारा मुहैया कराए गए साक्ष्यों की स्वीकार्यता पर विचार करने के लिए दलीलें रखी जाएंगी।
इस मामले में कम से कम एक और अंतिम सुनवाई दिसंबर या अगले साल की शुरुआत में हो सकती है जिसमें दोनों पक्ष अंतिम दलीलें रखेंगे। इसके बाद ही मामले में फैसला आ सकता है।इस बीच नीरव मोदी को वैंड्सवर्थ जेल में ही रखा गया है जहां वह पिछले साल मार्च में गिरफ्तारी के बाद से बंद है।(भाषा)
अगला लेख
Bhima Koregaon case: 83 वर्षीय फादर स्टेन स्वामी 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में, 8 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र