सम्बंधित जानकारी
- Vaccination: सभी लोगों पर समान रूप से प्रभावी हैं कोविडरोधी टीके, दुबले व मोटे लोगों को जोखिम अधिक
- पूरे देश में पहुंचा मानसून, गुजरात में भारी बारिश, जनजीवन ठप
- ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ : 30 दिन के संघर्ष से लौटा 1,623 बच्चों का ‘बचपन’
- WhatsApp पर होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, अब 2 दिन बाद भी डिलीट कर सकेंगे मैसेजेस
- कंगना रनौट ने शुरू की 'इमरजेंसी' की तैयारी, वायरल हो रही तस्वीरें
मैक्सिको में हुई अजीबोगरीब शादी, मगरमच्छ से मेयर ने रचाया विवाह
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर विक्टर ह्यूगो ने पूरे रीति-रिवाज के साथ एक मगरमच्छ को अपनी पत्नी के रूप में अपना लिया है। उनकी यह शादी अब सुर्खियां बटोर रही हैं। मेयर की शादी में हजारों लोगों ने शिरकत की और सभी रस्में बखूबी निभाई गईं।
दरअसल यह आयोजन पर्यावरण, इंसानों और जानवरों के बीच के रिश्ते को लेकर किया गया था। ऐसा करना यहां आम बात है और लोगों को लगता है कि ऐसा करने से वे ईश्वर से अपनी मनचाही चीज पा सकेंगे। लोगों की आम इच्छा अच्छी बारिश और मछुआरों के लिए भरपूर मछली पाना होती है।
मैक्सिको में मगरमच्छ से शादी करने की पुरानी परंपरा है और लोग बताते हैं कि ऐसा 1789 से हो रहा है। इसके लिए कई रस्में की जाती हैं। इसमें सबसे पहले मगरमच्छ का नामकरण होता है। उसके बाद शादी की तारीख तय कर उस दिन मेहमानों और अपने रिश्तेदारों को बुलाया जाता है। सबके सामने यह शादी पूरी होती है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से लोगों का और इलाके का भला होता है।
