सम्बंधित जानकारी
- मदीना मस्जिद में PM शरीफ को कहा चोर, कई पाक तीर्थयात्री गिरफ्तार
- कहीं आपके फोन में वायरस तो नहीं? इस तरह पहचानें और करें ये खास उपाय
- चीन 'कुछ' विद्यार्थियों को वापस आने की देगा अनुमति, भारतीय दूतावास ने मांगा छात्रों का विवरण
- काबुल की मस्जिद में भीषण विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
- खतरनाक सेना की तरह इंसानों को मार रहे हैं ‘मच्छर’, हर साल 10 लाख लोगों को कर देते हैं ‘किल’, फिर भी वैज्ञानिक क्यों जुटे हैं मच्छरों को बचाने में
किम जोंग की चेतावनी, पहले इस्तेमाल कर सकते हैं परमाणु हथियार
सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि अगर उनके देश को धमकी दी गई, तो वह अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहले कर सकते हैं।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम जोंग ने राजधानी प्योंगयांग में इस सप्ताह एक विशाल सैन्य परेड के आयोजन को लेकर अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों की प्रशंसा भी की है।
किम ने उत्तर कोरिया की सेना को परमाणु हथियारों से लैस करने के प्रयासों को जारी रखने को लेकर दृढ़ इच्छाशक्ति व्यक्त की है। किम ने कहा कि यह शत्रु देशों से लगातार बढ़ते परमाणु खतरों के मद्देनजर आवश्यक है।
उत्तर कोरिया ने इस विशाल सैन्य परेड में अपनी सेना के परमाणु कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे शक्तिशाली हथियारों का प्रदर्शन किया। परेड में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें भी प्रदर्शित की गईं। इस परेड का आयोजन उत्तर कोरिया की सेना की 90वीं वर्षगांठ के मौके पर किया गया था।
