• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. israel PM Netanyahu on ​US attack on iran nuclear plants
Last Updated :तेल अवीव , रविवार, 22 जून 2025 (08:34 IST)

ईरानी परमाणु केंद्रों पर अमेरिकी हमले के बाद बोले नेतन्याहू, शक्ति से ही शांति आती है

netanyahu
US attacks iran nuclear plants : इजराइल और ईरान में युद्ध आखिरकार अमेरिका की एंट्री हो ही गई। अमेरिकी सेना ने ईरान के 3 परमाणु केंद्रों पर हवाई हमला कर उन्हें बर्बाद कर दिया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका की सराहना करते हुए कहा कि शक्ति से ही शांति आती है। ALSO READ: ईरान के 3 परमाणु साइट्स पर अमेरिका का हमला, 30 टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल
 
नेतन्याहू ने रविवार तड़के एक वीडियो संदेश में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं – ‘शांति ताकत के जरिए आती है।’ पहले ताकत दिखाई जाती है, फिर शांति आती है। आज रात, ट्रंप और अमेरिका ने पूरी ताकत के साथ कार्रवाई की है।
 
इजराइली पीएम ने कहा कि ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का आपका साहसिक निर्णय इतिहास बदल देगा। अमेरिका ने जो किया है वो कोई अन्य देश नहीं कर सकता

इससे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने भी राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान के 3 परमाणु ठिकाने बर्बाद किए। जो हमने रात में किया कोई नहीं कर सकता था। अब शांति का समय है। मैंने कोशिश की कि युद्ध ना हो। लेकिन बाद में हमला करना पड़ा। ये कार्रवाई युद्ध रोकने के लिए की। अगर ईरान अब भी नहीं रुका तो और हमले करने होगे।
 
अमेरिका ने फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान पर बड़ा हमला करते हुए उन्हें तबाह कर दिया। फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। इसके बाद अमेरिकी विमान यहां से सुरक्षित बाहर निकल गए। ALSO READ: Iran-Israel war : इजराइली हमलों के बाद ईरान में भूकंप, परमाणु ठिकानों पर रहस्यमय झटकों से मचा हड़कंप, क्यों उड़ी परीक्षण की अफवाहें
 
बहरहाल भले ही अमेरिका और इजराइल अब पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद कर रहे हो। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान जल्द ही पलटवार करेगा। यह भी कहा जा रहा है कि ईरानी सेना पश्चिम एशिया में स्थित किसी अमेरिकी ठिकाने को अपना निशाना बना सकती है। रूस, चीन समेत कई बड़े देश भी इजराइल और ईरान की जंग में अमेरिका की एंट्री से खुश नहीं है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
अमेरिकी हमले में परमाणु साइट्स को कितना हुआ नुकसान, क्या बोला ईरान?