सम्बंधित जानकारी
- इजराइली हमलों में 3 ईरानी कमांडर्स की मौत, हुती विद्रोहियों ने दी हमले की धमकी, अमेरिका ने रवाना किए B-2 बॉम्बर्स
- Iran-Israel war : इजराइली हमलों के बाद ईरान में भूकंप, परमाणु ठिकानों पर रहस्यमय झटकों से मचा हड़कंप, क्यों उड़ी परीक्षण की अफवाहें
- Iran-Israel war : डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन पर खत्म हो सकता है इजराइल-ईरान युद्ध, क्यों सफल हो रहे हैं कूटनीतिक प्रयास
- ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को निकाल रहा है भारत, ईरान स्थित दूतावास ने दी जानकारी
- इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?
ईरान के 3 परमाणु साइट्स पर अमेरिका का हमला, 30 टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु केंद्रों पर हमले की पुष्टि की है।
US attack on Iran nuclear sites : अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन परमाणु संवर्धन केंद्रों पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु केंद्रों पर हमले की पुष्टि की है। अमेरिका ने इस हमले के लिए B2B बॉम्बर के साथ ही 30 टॉमहॉक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। ALSO READ: इजराइली हमलों में 3 ईरानी कमांडर्स की मौत, हुती विद्रोहियों ने दी हमले की धमकी, अमेरिका ने रवाना किए B-2 बॉम्बर्स
ट्रंप ने कहा कि इस तरह से हम सीधे-सीधे इसराइल के उन प्रयासों में शामिल हो गए हैं, जिनके जरिए वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना चाहता है। वह कुछ ही देर में राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत ही सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं।
उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मुद्दे पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 21, 2025
इस बीच ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष छिड़ सकता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि ईरान का अगला कदम क्या होगा?
edited by : Nrapendra Gupta
