गाजा में अस्पताल पर हमले से बढ़ा तनाव, बाइडन का जॉर्डन दौरा रद्द (Live Updates)
Israel Hamas war update : इसराइल हमास युद्ध के बीच दोनों देशों में उस समय तनाव और बढ़ गया जब गाजा में अस्पताल पर हमला हो गया। इसराइल और हमास दोनों ने हमले के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार बताया। पल-पल की जानकारी...
08:20 AM, 18th Oct
अस्पताल पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का जॉर्डन दौरा रद्द किया। वे जॉर्डन में फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से चर्चा करने वाले थे। बाइडन आज इसराइल पहुंच रहे हैं। बाइडन ने अस्पताल पर हमले को दुखद बताया। राष्ट्रीय सुरक्षा टीम को यह पता लगाने को कहा कि वास्तव में हुआ क्या?
I am outraged and deeply saddened by the explosion at the Al Ahli Arab hospital in Gaza, and the terrible loss of life that resulted. Immediately upon hearing this news, I spoke with King Abdullah II of Jordan, and Prime Minister Netanyahu of Israel and have directed my national…
— President Biden (@POTUS) October 17, 2023
08:19 AM, 18th Oct
तुर्किए के राष्ट्रपति ने गाजा पर हमले के लिए इसराइल को जिम्मेदार बताया। तुर्किए में इसराइली दूतावास के बाहर प्रदर्शन। सुरक्षाकर्मियों ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल।
08:18 AM, 18th Oct
गाजा पर हमास के हमले के बाद इसराइल और हमास के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 500 लोगों की मौत हो गई। इसराइल और हमास दोनों ने एक दूसरे पर इस हमले के आरोप लगाए हैं।
