बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. India applause in the United Nations General Assembly
Written By
Last Updated : सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (11:13 IST)

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की वाहवाही, इन देशों ने की PM मोदी की तारीफ

India
संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की वाहवाही हो रही है। कई देशों ने भारत की खुलकर तारीफ की है। चारों तरफ भारत की नीतियों को सराहा जा रहा है। भारत की सराहना करने वालों में दुनिया के कई देश शामिल हैं।

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 77वें सत्र में भारत की नीतियों का जिक्र हुआ। अपनी आर्थिक और विदेश नीति के लिए दुनिया के कई विकासशील और विकसित देशों ने भारत और पीएम मोदी की सराहना की है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सहित अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नीतियों के लिए सराहना की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि भारत सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा फ्रांस, जमैका और पुर्तगाल जैसे देशों ने भी भारत की जमकर तारीफ की है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए पीएम मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए फ्रांस के राष्ट्रपति भारत की प्रशंसा करने वाले पहले नेता थे। पीएम मोदी ने यूक्रेन पर हमले के संदर्भ में पुतिन से कहा था कि यह समय युद्ध का नहीं है।

वहीं, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सदस्यता देने का समर्थन किया। यूएनजीए सत्र को संबोधित करते हुए सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस भारत को प्रमुख अंतरराष्ट्रीय अभिनेता के रूप में देखता है और सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए योग्य उम्मीदवार मानता है।
ये भी पढ़ें
शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 817 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 254 अंक टूटा