• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Earthquake in Japan
Written By
Last Modified: टोक्यो , मंगलवार, 17 फ़रवरी 2015 (08:37 IST)

जापान में भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Earthquake
टोक्यो। उत्तरी जापान में 6.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद मंगलवार सुबह सुनामी का एक परामर्श जारी किया गया।
 
मौसम संबंधी एजेंसी ने बताया कि इवाते के तट पर सोमवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब आठ बज कर तीस मिनट के आसपास एक मीटर तक उंची सुनामी लहरें उठने का पूर्वानुमान जताया गया था।
 
एजेंसी के अनुसार, सुबह आठ बज कर छह मिनट पर भूकंप इवाते के मियाको से करीब 210 किमी पूर्व में प्रशांत क्षेत्र में 10 किमी की गहराई पर आया।
 
सुनामी का परामर्श तटीय हिस्से के जिन बड़े इलाकों के लिए जारी किया गया है वहां वर्ष 2011 में भूकंप और सुनामी की वजह से 18,000 से अधिक लोग मारे गए थे और फुकुशिमा परमाणु हादसा हुआ था। (भाषा)