सम्बंधित जानकारी
- कोरोना प्रभावित अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान, बिडेन लाए 19 खरब डॉलर का राहत पैकेज
- ब्रिटेन की संसद में कश्मीर पर चर्चा में 'झूठे दावों' की भारत ने की निंदा
- पाकिस्तान में हिंदू मंदिर पर हमला मामले में 12 पुलिस अधिकारी बर्खास्त
- क्या आप जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर नाम कौनसा है?
- Donald Trump Impeachment: ट्रंप के खिलाफ दूसरी बार महाभियोग प्रस्ताव पास, 10 रिपब्लिकन सांसद भी खिलाफ
भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 26 की मौत, सैकड़ों घायल
जकार्ता। इंडोनेशिया में पश्चिम सुलावेसी प्रांत में आए भीषण भूकंप के कारण शुक्रवार को कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए।
द जकार्ता पोस्ट अखबार के अनुसार 6.2 तीव्रता के भूकंप से पश्चिम सुलावेसी की राजधानी मामूजु शहर में काफी नुकसान हुआ है। भूकंप के झटकों से एक अस्पताल ध्वस्त हो गया और कुछ लोग उसके मलबे के नीचे दब गए। वहीं एक और होटल भी कथित तौर पर प्राकृतिक आपदा से नष्ट हो गया।
भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। राहत और बचाव का काम चल रहा है। सुनामी की चेतावनी नहीं दी गई है।
