1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. army chief MM Narvane on army day

सेना दिवस पर सेना प्रमुख नरवणे का बड़ा बयान, व्यर्थ नहीं जाएगा सैनिकों का बलिदान

army day
नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने शुक्रवार को सेना दिवस के अवसर पर कहा कि मैं भारत के लोगों को यह आश्वासन देना चाहता हूं कि गलवान घाटी में हमारे सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
 
सेना प्रमुख ने सेना दिवस परेड में पूर्वी लद्दाख गतिरोध पर कहा कि हम बातचीत और राजनीतिक उपायों के जरिए समस्या का समाधान करने को प्रतिबद्ध हैं।
 
उन्होंने कहा कि किसी को हमारे संयम की परीक्षा लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। हम बातचीत और राजनीतिक उपायों के जरिए समस्या का समाधान करने को प्रतिबद्ध हैं। पिछला साल सेना के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था।
अगला लेख
कर्नाटक में टैंपो और ट्रक के बीच भिड़ंत, 11 लोगों की मौत, 5 घायल