सम्बंधित जानकारी
- चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ओसाका
- सावधान, कंप्यूटर में चिप लगाकर एपल-अमेजन समेत 30 अमेरिकी कंपनियों की जासूसी कर रहा है चीन
- चाइना ओपन के तीसरे राउंड में वोज्नियाकी का प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश
- सऊदी निवेश से बढ़ेंगी पाक की मुश्किलें
- दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा में दरार, बनने में लगे थे 90 साल
कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है चीन
बीजिंग। चीन ने रविवार को आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी कि वह कानून का उल्लंघन करने के आरोप को लेकर इंटरपोल प्रमुख के खिलाफ जांच कर रहा है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख लापता बताए जा रहे हैं।
हालांकि यह साफ नहीं कि इंटरपोल के प्रमुख मेंग होंगवेई को हिरासत में रखा गया है या नहीं? मेंग चीन के सार्वजनिक सुरक्षा उपमंत्री भी हैं।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान के हवाले से अपनी खबर में बताया कि चीन का राष्ट्रीय पर्यवेक्षण आयोग कानून के उल्लंघन के संदेह को लेकर 64 साल के मेंग के खिलाफ जांच कर रहा है। चीन ने पुष्टि उन खबरों के बीच की है जिनके अनुसार इंटरपोल ने चीन से अपने लापता प्रमुख के बारे में पूछा था। (भाषा)
