1. समाचार
  2. खोज-खबर
  3. रोचक-रोमांचक
  4. Karnataka, love triangle, marriage, viral news

एक साथ दो लड़कियों से हुआ इश्क, पंचायत ने टॉस कर किया शादी का फैसला

Karnataka
लव ट्राएंगल का एक बेहद ही अजीब किस्सा सामने आया है। कर्नाटक के इस मामले के बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।

कर्नाटक के हासन जिले में जहां एक ही शख्स से दो लड़कियां शादी करना चाहती थी, लेकिन लव ट्रायंगल को पंचायत ने सिक्का उछालकर सुलझाया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सकलेशपुर तालुक के 27 साल के लड़के का अफेयर दो लड़कियों के साथ चल रहा था। लेकिन मामला तब फिल्मी हो जाता है जब घर वाले लड़के की शादी कहीं और तय कर देते हैं। लेकिन घरवाले उसे अपनी प्रेमिका के साथ देख लेते हैं। पूछताछ करने पर वो बताता है कि वो लड़की से प्‍यार करता है। ये सुनकर घर वाले जल्द से जल्द उसकी शादी करने का निर्णय करते हैं। लेकिन इसी बीच एक और लड़की सामने आती है, जिसके बारे में वो बताता है कि वो उससे भी प्‍यार करता है।

दोनों लड़कि‍यों को जैसे ही पता चलता है कि लड़के के घर वाले कहीं और उसकी शादी करने वाले हैं। तो बस फिर क्या था दोनों लड़के के घर पहुंच जाती हैं। लड़के ने भी अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि उसे तो दोनों ही प्यारी हैं और दोनों से प्‍यार करता है। लेकिन शादी तो वो एक से कर सकता है।

लड़के के घरवालों ने जब देखा कि उसका एक नहीं बल्कि दो-दो लड़कियों से चक्कर है तो उनके होश उड़ गए। दोनों लड़कियों ने जमकर बवाल किया और वहीं डेरा डाल दिया। आखिर में गांव की पंचायत बुलाई गई।

आखिरकार फैसला हुआ कि टॉस किया जाएगा और जो लड़की जीतेगी उसी से लड़के की शादी होगी। ठीक क्रि‍केट मैच की तरह सिक्‍का उछाला गया और टॉस एक लडकी के पक्ष में आया। लड़के ने टॉस जीतने वाली लड़की से शादी का फैसला किया, जिसके बाद शादी की गई।
अगला लेख
Crypto करेंसी नहीं, एक अलग संपत्ति वर्ग है, जानिए किसने कहा