1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Siddharth Shukla, Shehnaaz Gill, Marriage, Engagement

सिद्धार्थ-शहनाज को लेकर बड़ा खुलासा, क्या हो गई थी सगाई

सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज़ गिल में पहली मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान हुई थी। दोनों इस शो में हिस्सा लेने आए थे और नहीं जानते थे कि इतने पक्के दोस्त बन जाएगा कि एक-दूजे के बिना रहना मुश्किल हो जाएगा। 
 
शो में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे हुई। शहनाज पहले पारस अरोरा के प्रति आकर्षित थे, लेकिन पारस उसको कोई भाव नहीं दे रहे थे। वे माहिरा को पसंद करते थे। 
 
टूटे दिल के साथ शो में ही शहनाज, सिद्धार्थ के पास पहुंची और फिर दोनों दोस्त बन गए। शो के दौरान ही शहनाज तो सिद्धार्थ को दिल दे बैठी थी। दोस्ती और प्यार-मोहब्बत शो खत्म होने के बाद भी चलती रही। शहनाज़ अपने प्यार का खुलेआम इजहार करती थी, लेकिन सिद्धार्थ उन्हें अपनी अच्‍छी दोस्त ही मानते थे। हालांकि सिद्धार्थ के घर पर शहनाज़ रह रही थीं। 
 
दोनों के रिश्ते पर कई बातें सामने आई हैं जो नजदीकी दोस्तों के हवाले से है। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ और शहनाज़ अपने रिश्ते को लेकर गंभीर थे। 
 
सूत्रों के अनुसार उनकी सगाई हो गई थी और दिसम्बर में वे शादी करने का प्लान भी बना रहे थे। वे वेडिंग डे की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उसके पहले ही सिद्धार्थ दुनिया से चल बसे। 
अगला लेख
'थलाइवी' को दिखाने से सिनेमाघर मालिकों का इनकार, कंगना रनौट का फूटा गुस्सा