1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. ward reservation for Indore nagar nigam election

इंदौर नगर निगम चुनावों के लिए वार्डों का आरक्षण

ward reservation
इंदौर। नगर निगम चुनावों के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने वार्डों का आरक्षण कर दिया। 85 वार्डों में 13 वार्ड एससी, 3 वार्ड एसटी, 21 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं।
 
42 वार्डों में महिला पार्षद होंगी जबकि 43 वार्डों में पुरुष पार्षद रहेंगे। वार्ड आरक्षण के बाद कई दिग्गजों को नई जगह तलाशना होगी। 
 
कलेक्टर मनीष सिंह, अपर कलेक्टर अभय बेडेकर समेत कई अधिकारियों और नेताओं की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। यहां आए लोगों को बुलवाकर बॉक्स में से चिट निकाल वार्डों का आरक्षण किया गया। 

विधानसभावार आरक्षण की स्थिति
विधानसभा कुल वार्ड ओबीसी एससी/एसटी
1 17 11 1
2 18 5
3 10 2 2
4 13 1 -
5 19 3 4
राऊ 7 1 3