सम्बंधित जानकारी
- Raja Sonam: राजा की हत्या में पकड़ाया ग्वालियर का बिल्डर, उगलेगा राज, कहा मैं बताऊंगा पूरी कहानी
- जुए में हारा तो पत्नी को लगा दिया दांव पर, दोस्तों ने कर दिया गैंगरेप, थाने पहुंची महिला
- सीएम मोहन यादव देंगे इंदौर को 381 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं का होगा शुभारंभ
- स्टेट प्रेस क्लब ने किया 135 मेधावी छात्रों का सम्मान
- इंदौर की बहू का मायके में अंतिम संस्कार, 5 दिन बाद हुई शव की पहचान, प्लेन क्रैश में गई थी जान
इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर टनल गिरा, एक मजदूर की मौत, एक घायल
इंदौर के इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टनल का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां, निर्माणाधीन टनल का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया।
यह टनल इंदौर- इच्छापुर नेशनल हाईवे पर बनाई जा रही थी, जो सिमरोल घाट क्षेत्र में स्थित है। सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था, उसी दौरान निर्माणाधीन टनल का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि मृत मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
Edited By: Navin Rangiyal