1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. CM Mohan Yadav will give a gift of 381 crores to Indore

सीएम मोहन यादव देंगे इंदौर को 381 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं का होगा शुभारंभ

CM Mohan Yadav will give a gift of 381 crores to Indore
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को इंदौर जिले के प्रवास पर आएंगे। यहां काला दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वे इंदौर के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वे शाम 4:10 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचेगे। यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और शाम 7:40 बजे विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।

आपातकाल पर विशेष संगोष्ठी : इंदौर मीडिया सह प्रभारी नितिन द्विवेदी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री आपातकाल की विभीषिका पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के काले अध्याय के 50वें वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर विजयनगर में शाम 4:00 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे, जबकि राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता के रूप में तथा पूर्व मंत्री अजय विश्नोई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

सीनियर सिटीजन बिल्डिंग का लोकार्पण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित सीनियर सिटीजन बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। यह बिल्डिंग 16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई है, जिसमें कुल 32 फ्लैट बनाए गए हैं। यह परियोजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और सुलभ आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इंदौर को 381 करोड़ की सौगात : इंदौर को लगभग 381 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। इसमें एमआर-11 की मास्टर प्लान की रोड, योजना 136 में 100 करोड़ की लागत से बनने वाली बिल्डिंग, टीपीएस योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य और जल टंकियों के निर्माण कार्य शामिल हैं। प्राधिकरण द्वारा टीपीएस-4 में रोड और क्रश बैरियर, मास्टर प्लान रोड, बिजली के सब-स्टेशनों, योजना 166 में विद्युतीकरण, टीपीएस-10 के अंतर्गत ग्राम बांगड़दा, पाल कांकरिया और टिगरिया बादशाह में कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही योजना 151 और 169बी में 21 मीटर ऊंची पानी की टंकियों का भी निर्माण कराया जा रहा है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
किसने की पीएम मोदी की तुलना महात्मा गांधी से, दिखे कौन से खास गुण?