1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Mangalia Sanwer Road closed for one year

एक साल के लिए मांगलिया सांवेर रोड बंद, हजारों वाहन चालकों को 20 किमी अतिरिक्त चलना पड़ेगा

indore traffic
Mangalia Sanwer Road closed: इंदौर में पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मांगलिया स्टेशन के पास फाटक नंबर 45 को बंद कर रोड पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसके चलते मांगलिया से सांवेर जाने वाला रास्ता (Mangalia Sanwer Road) 1 साल के लिए बंद हो गया है। इस रास्ते को बंद कर ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया जा रहा है।
 
वैकल्पिक रास्ते से सांवेर जाने के लिए वाहन चालकों को इस रास्ते के बंद होने के बाद से या तो सिंगापुर टाउनशिप वाले अंडरपास से जाना होगा या डकाच्या वाला रास्ता अपनाना होगा। इसके अलावा सीधे क्षिप्रा से उज्जैन तरफ भी जा सकते हैं। इस वजह से वाहन चालकों को अब 20 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ रहा है। रोज हजारों वाहन 20 किमी अतिरिक्त चलकर अपनी जगह तक जा रहे हैं। इसमें आधे घंटे से अधिक का अतिरिक्त समय लग रहा है।(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
माता वैष्णो के दरबार में फारूक अब्दुल्ला, कहा- उम्मीद है दुआ कबूल होगी