सम्बंधित जानकारी
- मेघालय में लापता रघुवंशी दंपति के अपहरण का शक, परिजनों ने कहा- सेना की मदद ली जाए
- अब इंदौर में होगा जानवरों का अंतिम संस्कार, निगम ने इस कंपनी से की 3 करोड़ की डील
- मोहसिन खान ने कबूला... हां मैंने 30 लड़कियों के साथ किया गलत काम, एमपी की कई लड़कियों को बनाया शिकार
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई पर जमीन मामले में केस दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला
- तंत्र मंत्र से हिंदू लड़कियों का शिकार, बंधक बनाकर भाई और दोस्तों से करवाया गैंगरेप, पांचवी FIR दर्ज, SIT करेगी जांच
राजा सोनम हादसे के बाद इंदौर ले रहा सबक, अब सभी पर्यटन स्थलों पर CCTV, ऐसे रहेगी क्राइम पर नजर
इंदौर से मेघालय हनीमून पर गए राजा और सोनम रघुवंशी के साथ हुए हादसे से अब इंदौर प्रशासन सबक लेने जा रहा है। अब इंदौर और इसके आसपास के इलाकों में स्थित पर्यटन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए प्रशासन कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है।
बता दें कि इंदौर के नवविवाहित कपल राजा और सोनम रघुवंशी मेघालय में हनीमून मनाने गए और हादसे का शिकार हो गए। राजा का शव मिल गया है और सोनम की तलाश जारी है। राजा की मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है और न ही यह पता चल सका है कि सोनम कहां है।
अलर्ट मोड में इंदौर प्रशासन : इस हादसे के बाद इंदौर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। प्रशासन ने सभी पर्यटक स्थलों पर कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं। हर जगह लाइव मानिटरिंग की जाएगी। बता दें कि इंदौर के पर्यटक स्थलों पर भी कई बार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई बार हादसे हुए हैं तो कई बार अपराधियों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया है।
विभागों को जारी किए निर्देश : कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि समय रहते सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारी करें ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके। यह निर्णय लिया गया कि वर्षाकाल के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सीसीटीवी कैमरों के जरिये निरंतर मॉनिटरिंग होगी, और असुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जाएंगे।
Edited By: Navin Rangiyal
बता दें कि इंदौर के नवविवाहित कपल राजा और सोनम रघुवंशी मेघालय में हनीमून मनाने गए और हादसे का शिकार हो गए। राजा का शव मिल गया है और सोनम की तलाश जारी है। राजा की मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है और न ही यह पता चल सका है कि सोनम कहां है।
अलर्ट मोड में इंदौर प्रशासन : इस हादसे के बाद इंदौर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। प्रशासन ने सभी पर्यटक स्थलों पर कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं। हर जगह लाइव मानिटरिंग की जाएगी। बता दें कि इंदौर के पर्यटक स्थलों पर भी कई बार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई बार हादसे हुए हैं तो कई बार अपराधियों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया है।
ALSO READ: मेघालय में लापता हुए राजा और सोनम का नहीं मिला अब तक सुराग, सीएम मोहन यादव ने की मेघालय सीएम से बात
गायब हुए इंदौरी कपल का रहस्य : इंदौर से हनीमून पर गए इंदौर के राजा और सोनम को लेकर रहस्य लगातार गहराता जा रहा है। करीब 11 दिन बाद राजा का शव शिलांग की खाई में से बरामद किया गया है। उसका शव पूरी तरह से सड़-गल चुका था। राजा के भाई ने शव की शिनाख्त की है। जबकि राजा की पत्नी सोनम अब तक लापता है, सोनम की खोज में लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बता दें कि राजा और सोनम जब खाई में उतरे थे तो उन्होंने कॉफी पी और केला खाया था। सोनम को कॉफी अच्छी नहीं लगी थी। इस कारण राजा ने दुकानदार से बहस भी की थी। इस बीच राजा की हत्या और सोनम की गुमशुदगी से यह रहस्य और ज्यादा गहरा गया है।Edited By: Navin Rangiyal