1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. fire at central mall in Indore

इंदौर के सेंट्रल मॉल में लगी आग

fire at central mall in indore
Indore News : इंदौर के रीगल चौराहा स्थित सेंट्रल मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे मॉल में धुआं ही धुआं हो गया। आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। मॉल से लोगों को बाहर निकाला गया और आग काबू पाया गया।  
 
मॉल के कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि सेंट्रल मॉल में इससे पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है। उस समय यहां फायर एनओसी नहीं होने का मामला सामने आया था।
Edited by : Nrapendra Gupta