1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Woman stuck in lift with baby, police saved both

लिफ्ट में बच्ची के साथ फंसी महिला, पुलिस ने बचाई जान

Indore news
Indore : इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला अपने बच्चे के साथ में लिफ्ट में फंस गई। मामले की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लिफ्ट में फंसी महिला और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
 
मल्टी में लगी लिफ्ट में एक महिला उस समय अपने छोटे बच्चे के साथ में फंस गई जब वह लिफ्ट मैं बैठकर मल्टी में नीचे की ओर आ रही थी। अचानक लिफ्ट रुक गई और महिला अपने बच्चे के साथ उसी लिफ्ट में फंस गई।
 
जैसे ही लिफ्ट में फंसी महिला की जानकारी लगी तिलक नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कुछ ही घंटे में पुलिस ने महिला और उनके बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाल लिया। लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद महिला ने पुलिस को धन्यवाद भी दिया।
 
महिला का कहना था कि यदि टाइम पर पुलिस नहीं पहुंचती तो निश्चित तौर पर एक बड़ी घटना घटित हो सकती थी।
 
डीसीपी अभिषेक आनंद ने कहा है कि पूरे ही मामले में लिप्त में छोटे बच्चे के साथ महिला के फंसे होने की जानकारी मिली थी और उसी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लिफ्ट में फंसी महिला और उनके बच्चे को बाहर निकाला गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
संजय राउत ने की 20 जून को 'विश्व गद्दार दिवस' मनाने की मांग, जानिए वजह