सम्बंधित जानकारी
- संक्रांति व्यंजन : लजीज तिल-खोया की दूधिया बर्फी, पढ़ें 7 टिप्स
- मकर संक्रांति रेसिपी : बस 3 टिप्स और होममेड तिल-चॉकलेटी लड्डू तैयार...
- मकर संक्रांति पर इस सरल विधि से बनाएं स्वादिष्ट तिल पट्टी और लड्डू, पढ़ें 5 स्टेप्स
- बाजरा-तिल के मीठे-मीठे मालपुए, ऐसे कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी...
- गजक खाने के शौकीन हैं, तो ये 7 फायदे पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता
मकर संक्रांति स्पेशल : ऐसे बनाएं सफेद तिल और गुड़ मीठी-नमकीन पपड़ी। til gud papdi
सामग्री :
सफेद तिल पाव कप,1 कप आटा, पाव कप मैदा, पाव कप रवा, आधा कप गुड़ (बारीक किया हुआ), पाव छोटा चम्मच जायफल पावडर, 1 चुटकी नमक, पाव छोटा चम्मच इलायची पावडर, थोड़ी-सी पिस्ता की कतरन, घी (मोयन एवं तलने के लिए)।
विधि :
* पहले आटा, रवा, मैदा, तिल, जायफल पावडर एवं नमक मिला लें।
* अब एक कप पानी में गुड़ घोलकर गर्म करें। गुड़ पूरी तरह घुल जाने पर इस पानी में एक बड़ा चम्मच घी (मोयन का घी) मिलाकर खूब फेंटें।
* फेंटे हुए पानी से कड़ा आटा गूंथ लें। तत्पश्चात गूंथे आटे की 2-3 बड़ी लोइयां बना कर मोटी-मोटी रोटी बेल लें।
* अब उसे अपने मनपसंद आकार में शेप देकर काट लें।
* एक कड़ाही में घी गरम करके धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तल लें।
* अब तैयार और खाने में जायकेदार सफेद तिल और गुड़ मीठी-नमकीन पपड़ी पेश करें।
