1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. आहार
  4. 10 benefits of quinoa

Benefits of Kinova: किनोवा को खाने के हैं 10 चमत्कारिक लाभ

Quinoa For Health
What is quinoa: किनोवा का नाम आपने शायद ही सुना होगा। किनोवा, कीनुआ या क्विनोआ को भारत में दलियाभी और बधुआ कहते हैं। यह सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना गया है। इसे खाने से शरीर को सभी तरह के जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और यह कई रोगों की रोकथाम में लाभदायक है।
 
किनोआ क्या है?
  • किनोआ एक तरह का अनाज है। 
  • यह कूसकूस और चावल की तरह दिखता है।
  • हजारों वर्षों से यह फसल मुख्य रूप से खाद्य बीज के लिए उगाई जाती है।
  • यह कई प्रकार की फसल के रूप में विद्यमान है।
  • इसके मुख्यत: तीन प्रकार प्रचलित हैं- सफेद, लाल और काला किनोआ।
  • सफेद क्विनोआ ज्यादा प्रचलित है।
 
किनाओ का उपयोग कैसे करें?
  • यह एक साबुत अनाज है।
  • चावल की तरह पकाने से यह फूल जाता है।
  • इसे फ्राइ करके ब्रेकफास्ट से लेकर लंच-डिनर में उपयोग कर सकते हैं।
  • इसका इस्तेमाल सलाद, सूप, पोरिज, बर्गर, मफिन और पेनकेक्स के रूप में भी कर सकते हैं।
 
किनाओ के 10 फायदे:-
  1. वजन घटाने में लाभदायक है।
  2. डायबिटीज और बीपी को कंट्रोल में रखता है।
  3. एनीमिया यानी खून की कमी को भी दूर करता है।
  4. हड्डियों को मजबूत कर ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है।
  5. कोलेस्ट्रॉल को कम कर हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है।
  6. सिर के बालों से डैंड्रफ हटाकर बालों को मजबूती प्रदान करता है।
  7. कैंसर से बचाव के लिए लिए भी इसे लाभदायक माना जाता है।
  8. यह सूजन को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है।
  9. यह एंटी एजिंग जो त्वचा मे निखार लाकर टिशू की मरम्मत और विकास भी करता है।
  10. मेटाबॉलिज्म में सुधार करके पाचन तंत्र ठीक करता है जिससे गैस, एसिडिटी, कब्ज आदि नहीं होती।
अगला लेख
Teeth cleaning home remedy: दांतों में लगे कीड़ों से तुरंत छुटकारा पाने के लिए करें 3 घरेलू उपाय