Sun, 5 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. सेहत समाचार
  4. Extra Exercise And Steroid Causes Infertility

ज्यादा एक्सरसाइज से पुरुषों में बढ़ रहा है बांझपन

Men Health
एक्सरसाइज करना सेहत और शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है इसमें कोई शक नहीं है, बल्कि कई सेहत समस्याओं से एक्सरसाइज आपको बचा सकती है। लेकिन कुछ मामलों में इसके नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, अत्यधिक एक्सरसाइज करना या स्टीरॉयड का सेवन आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। खास तौर से पुरुषों में यह प्रजनन क्षमता में कमी लाने के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है।
 
आईवीएफ विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक कठिन एक्सरसाइज करना पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में कमी का कारण बन सकता है। इसका सीधा असर उनकी प्रजनन क्षमता पर पड़ सकता है।
 
भारत में ऐसे काफी मामले देखे गए हैं जहां एक्सरसाइज और बॉडी बनाने के लिए स्टीरॉयड का सेवन करने वाले पुरुषों में जूस्पर्मिया नामक बीमारी पाई गई। यह सेक्स हेल्थ से जुड़ी समस्या है जिसके कारण वीर्य में शुक्राणुओं का निर्माण ही नहीं हो पाता और इसका सीधा असर प्रजनन क्षमता पर पड़ता है।
 
 
डॉक्टर्स का कहना है कि भारी एक्सरसाइज के साथ-साथ बगैर डॉक्टर की सलाह के स्टीरॉयड का सेवन, लंबे समय तक बांझपन की समस्या के लिए जिम्मेदार हो सकता है। यह एक चिंताजनक बात है।