Hanuman Chalisa
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. सेहत समाचार
  4. Do Not Cook Food On High Heat

सेहत के लिए हानिकारक है तेज आंच पर पका खाना

heart
भागदौड़ भरी दिनचर्या में हर काम को लेकर जल्दबाजी होती है। अगर समय की कमी और खाना पकाने की जल्दीबाजी में आप भी तेज आंच पर खाना पकाते हैं तो आपकी सेहत खतरे में है। जी हां, तेज आंच पर पका हुआ खाना आपकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचाता है। इस तरह से पकाया गया खाना आपके दिल के लिए भी स्वस्थ नहीं होता।
 
हाल ही में हुए एक शोध में यह बात सामने आई है, कि तेज आंच पर खाना पकाने पर उसमें जहरीले रसायन रह जाते हैं जो हृदय के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में और भी शोध किए जा रहे हैं लेकिन अब तक यह पाया गया है उन समुदायों में, जिनमें तेज आंच पर खाना पकाकर खाया जाता है, अन्य लोगों की तुलना में हृदय रोगों की दर अधिक है।
 
दरअसल भोजन को 150 सेंटीग्रेट से अधिक तापमान पर गर्म करने से उनकी रासायनिक संरचना में बदलाव होता है, जो जहरीले पदार्थों का गठन करता है। इसमें ट्रांस फैटी एसिड भी शामिल है जो बेहद हानिकारक है।
 
शोधकर्ताओं के अनुसार खाना पकाने के तरीके को देखते हुए काफी हद तक हृदय संबंधी समस्याओं की संभावनाओं की पहचान की जा सकती है। खान पान का तरीका और पकाने का तरीका हृदय रोगों की संभावना को बढ़ाने या कम करने के लिए जिम्मेदार है।