Daily Horoscope
Sun, 22 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. सेहत समाचार
  4. 5 Reasons For Intelligent People Fail To be Happy

इंटेलीजेंट लोग नहीं रहते खुश, जानें 5 कारण

इंटेलीजेंट लोग
खुश रहना, इंसान के स्वभाव और जीवन एवं आसपास की परिस्थितियों पर निर्भर करता है। इसके अलावा खुश रहने या नहीं रहने के विभिन्न कारण हो सकते हैं, लेकिन इंटेलजेंसी भी खुश न रह पाने का एक कारण है। जानिए वह 5 कारण, जिनके कारण इंटेलीजेंट लोग ज्यादातर खुश नहीं रह पाते - 
1 इंटेली‍जेंट लोग किसी भी बात या विचार या परिस्थिति का अधिक विश्लेषण करते हैं, जिसके कारण वे उसके मूल भाव को कम ही महसूस कर पाते हैं, हम यह कह सकते हैं कि वे दिल की जगह दिमाग से ज्यादा काम लेते हैं।
 
2 अधिक सोचने के कारण दिमाग अवरूद्ध होता है, खास तौर से सारे दिमागी गणित लगाने के बावजूद आप अंतत: फस्ट्रेशन पर ही पहुंचते हैं और आंतरिक खुशी महसूस नहीं कर पाते।


3 हाई स्टैंडर्ड अर्थात किसी भी चीज के लिए उनका सोचने का पैमाना बहुत उच्च होता है, जो कई बार असल जिंदगी से अलग होता है। इसके कारण उपलब्धि, रिश्ते और अन्य चीजों में असंतुष्ट‍ि बनी रहती है जो खुशी को काफी हद तक प्रभावित करती है। 
 
4 वे खुद पर कठोर होते हैं, और कई बार अपने अतीत की गलतियों को दोषी भावना के साथ अपने अंदर रखते हैं जिसके कारण मन में नकारात्मक भावना पैदा होती है और खुशी को प्रभावित करती है।
 
5 इनमें अंर्तरवैयक्तिक संचार अर्थात खुद से कम्यूनिकेशन करना व समझना जैसी चीजें कम ही देखने को मिलती है जिसके कारण कई इंटेलीजेंट लोग अकेलापन, गलतफहमी महसूस करते हैं और कई बार वे मनोवैज्ञानिक समस्याओं का सामना करते देखे गए हैं।
ये भी पढ़ें
मच्छर ही नहीं, बारिश में सावधान रहें इन 6 जीवों से भी