• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Reduce Fatigue
Written By WD Feature Desk

थकान भरे दिन के बाद इन 5 चीजों का करें सेवन, तुरंत आएगी ताजगी

थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें

Reduce Fatigue
Reduce Fatigue
  • दही से थकान और सुस्ती दूर हो जाएगी।
  • ग्रीन टी पीने से आपको फायदा होगा। 
  • चॉकलेट खाने से मूड ठीक हो जाता है।
Foods to Reduce Fatigue : आज के समय में इस बिजी लाइफस्टाइल में अक्सर हम अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं। साथ ही काम का प्रेशर अधिक होने के कारण हमारे शरीर में बहुत अधिक थकान होने लगती है जिसके कारण घर जाने के बाद हम अन्य काम नहीं कर पाते हैं। साथ ही कई लोग बहुत अधिक थक जाते हैं जिससे अगले दिन वह अपने काम को अच्छे नहीं कर पाते हैं और उनकी प्रोडक्टिविटी भी प्रभाव होने लगती है। ALSO READ: Lemon Grass Tea Benefits: लेमन ग्रास टी पीने के फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे
 
ऐसे में थकान कम करने के लिए आराम के साथ अपनियो सेहत का ध्यान रखना भी ज़रूरी है। अगर आप भी काम के बाद बहुत अधिक थक जाते हैं तो इन चीज़ों के सेवन से आप अपनी थकान को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इन चीज़ों के सेवन से अपनी थकान कम कर सकते हैं (What to eat to avoid feeling tired)....
 
1. दही : दही में प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट्स होते है, मलाई रहीत दही का सेवन करने से आपकी थकान और सुस्ती दूर हो जाएगी। साथ ही यह आपके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है जिससे थकावट कम होती है। 
Reduce Fatigue
2. ग्रीन टी : जब ज्यादा थकान व तनाव हो तब ग्रीन टी पीने से आपको फायदा होगा। यह आपकी बॉडी को ऊर्जा देती है और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद करती है। अक्सर लोग थकान उतारने के लिए रात को चाय या कॉफ़ी पीते हैं जिससे नींद प्रभावित होती हैं और नींद पूरी नहीं होती है। 
 
3. सौंफ : सौंफ केवल माउथ फ्रेशनर ही नहीं है, इसमें और भी कई गुण होते है। इसमें कैल्श्यम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम पाया जाता है जो कि आपके शरीर की सुस्ती को भगाने में मदद करता है। आप सोने से पहले सौंफ का पानी पी सकते हैं। इसके पानी से आपको नींद भी बेहतर आएगी। 
 
4. डार्क चॉकलेट : यह तो आप जानते ही होंगे कि चॉकलेट खाने से मूड ठीक हो जाता है। इसमें मौजूद कोको आपके शरीर की मसल्स को रिलेक्स करता है, इस कारण चॉकलेट खाने के बाद आप तरोताजा फील करने लगते हैं। बेहतर महसूस करने के लिए आप डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट आपके दिमाग और हार्ट, दोनों के लिए फायदेमंद होती है। 
 
5. दलिया : दलिया में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, ग्लाइकोजन के रूप में आपके शरीर में जमा हो जाता हैं। यह जमा ग्लाइकोजन धीरे-धीरे आपको पूरे दिन ऊर्जा देता रहता है। रात में दलिया खाने से अपच की समस्या से राहत मिलती है जिससे बेहतर नींद आती है और शरीर हल्का महसूस करता है। 
ये भी पढ़ें
Rose Day से ही क्यों होती है वैलेंटाइन डे की शुरुआत?