सम्बंधित जानकारी
- Benefits of Neem : जानिए नीम के बेहतरीन लाभ के बारे में
- क्या आप जानते हैं Heart Attack और Cardiac Arrest में अंतर, जरूर जानें
- अगर जोड़ों में रहता है दर्द तो इन 3 चीजों को भूलकर भी न खाएं
- Health Care : मांसपेशियों में खिंचाव से है परेशान,जानिए कैसे पाएं राहत
- Winter Health Tips : जानिए सर्दियों के मौसम में क्या करें और किन चीजों से रहें दूर
How To Reduce Uric Acid : शरीर में कैसे करें यूरिक एसिड को कम? जानिए उपाय
यदि किसी व्यक्ति के शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाए तो उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जैसे गठिया रोग हो सकता है, जोड़ों में दर्द व सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यूरिक एसिड को सही खान-पान की मदद से कम किया जा सकता है। कैसे करें यूरिक एसिड को कम? आइए जानते हैं।
सबसे पहले जानते हैं कि यूरिक एसिड क्या होता है?
शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाने पर कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न होती हैं। ऐसे फूड जिसमें प्यूरीन की मात्रा अधिक होती है, उनका ज्यादा सेवन करने से यूरिक एसिड शरीर में बनने लगता है। यह प्यूरिन वाले खाने के पाचन से बना प्राकृतिक वेस्ट है। प्यूरिन जिनमें अधिक होते हैं, जैसे मीट, बीन्स, बीयर आदि, इनका अधिक सेवन शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाता है।
यूरिक एसिड को कैसे करें कम?
यूरिक एसिड को कम करने के लिए अजवाइन का सेवन लाभकारी होता है। अजवाइन के पानी से यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है।
विटामिन सी के सेवन से यूरिक एसिड को कम किया जा सकता है। अपनी डाइट में विटामिन सी को शामिल करने से इस समस्या से राहत मिलती है।
भरपूर पानी पीने से यूरिक एसिड यूरिन के माध्यम से शरीर के बाहर निकल जाता है इसलिए दिनभर खूब पानी पीएं।
मछली व मटन का सेवन कम करें। यह शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण करते हैं।
अपनी डाइट में फाइबर को शामिल करें। फाइबर की मात्रा अधिक होने से यूरिक एसिड से छुटकारा मिल सकता है।
