सम्बंधित जानकारी
- Winter Health Tips : जानिए सर्दियों के मौसम में क्या करें और किन चीजों से रहें दूर
- काजू से हो सकता है नुकसान भी, जानिए क्या है ज्यादा सेवन के खतरे
- हाथों को Cold season में कैसे रखें मुलायम
- ऑइल पूलिंग क्या है, जानिए इसके कमाल के फायदे
- वर्क एट होम में कंधों का भी रखें ख्याल, वरना ठंड के दिनों में दर्द से होंगे बेहाल
Health Care : मांसपेशियों में खिंचाव से हैं परेशान, जानिए कैसे पाएं राहत
कई बार शरीर के कुछ हिस्सों जैसे हाथ, पैर, जोड़ों या पीठ आदि की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता है, जिसे मांसपेशियों का खिंचाव या तनाव कहा जाता है। कई बार मांसपेशियों का ये खिंचाव सीढ़ियां चढ़ते हुए, तेज भागने के बाद, बहुत देर खड़े रहने या चलने पर महसूस होता है। ऐसी स्थिति में दर्द और परेशानी होती है, जिससे राहत पाना जरूरी हो जाता है। आइए, हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं जिससे आप मांसपेशियों में खिंचाव से राहत पा सकते हैं -
1 आराम करें -
आमतौर पर मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द होने पर सबसे पहले आराम की सलाह दी जाती है। कई बार ज्यादा मेहनत का काम कर लेने से भी मांसपेशियां खिंच जाती है जो कुछ दिन आराम करने से ठीक भी हो जाती है। लेकिन अगर कई दिनों तक आराम करने के बाद भी राहत न मिले तो डॉक्टर से परामर्श करें।
2 खिंचाव महसूस होने वाली जगह पर बर्फ लगाएं -
जिन भी हिस्सों की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो, उस पर बर्फ की सेक करें। इसे दिन में कई बार दोहरा सकते हैं। केवल ये ध्यान दें कि एक बार में 15 मिनट से ज्यादा देर तक सेक न करें।
3 दवा लें -
कई बार मांसपेशियों के खिंच जाने से प्रभावित हिस्से में सूजन आ जाती है। जिससे दर्द और बढ़ जाता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से सूजन कम करने की दवा ले जिससे दर्द में राहत मिलेगा।
4 नियमित स्ट्रेचिंग करें -
अगर आप स्ट्रेचिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे तो मांसपेशियां ज्यादा मजबूत और लचीली बनेंगी। ऐसी मांसपेशियों में चोट लगने की संभावना कम रहेगी।
5 मांसपेशियों की थकान से बचें -
आमतौर पर पहले से मजबूत और लचीली मांसपेशियों में चोट लगने की अशंका कम रहती है। अगर किसी की मांसपेशियां पहले से कमजोर और थकी हुई हो, तो ऐसे में उनके चोटिल होने की आशंका अधिक होती है। खिलाड़ियों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए।
