1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Foods to Avoid in Join pain

अगर जोड़ों में रहता है दर्द तो इन 3 चीजों को भूलकर भी न खाएं

cure of joint pain
जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है, उन्हें अपने खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए। कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें खाने से उन्हें बचना चाहिए क्योंकि उन चीजों का सेवन जोड़ों के दर्द को बड़ा सकता है। आइए, जानते हैं ऐसी 3 चीजों के बारे में जो जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकती है - 
 
1 सोडे का सेवन न सिर्फ दिल और डायबटीज के मरिजों के लिए खतरनाक है, बल्कि इसका अत्यधिक सेवन करना जोड़ों के लिए भी फायदेमंद नहीं है। सोडे में शकर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसका ज्यादा सेवन करने पर साइटोकिन्स नाम का तत्व शरीर में रिलीज होता है, जो दर्द को बढ़ता है।
 
2 वैसे तो टमाटर खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, लेकिन जिन्हें जोड़ों में दर्द की समस्या हो उन्हें इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। टमाटर के सेवन से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है, जो सूजन और दर्द बढ़ाने में जिम्मेदार हो सकती है।
 
3 ऐसे पदार्थ जिनमें ज्यादा मात्रा में ओमेगा 6 फैटी एसिड पाया जाता हो, उन्हें खाने से भी जोड़ों में दर्द हो सकता है। वैसे ओमेगा 6 फैटी एसिड अंडे की जर्दी, मीट, फ्राई फूड, कौर्न, सोयाबीन आदि में पाया जाता है।
 
अगला लेख
खूबसूरत और मजबूत बालों के लिए अपनी डाइट में करें इन 5 चीजों को शामिल, जरूर जानें