सम्बंधित जानकारी
- Health Care : दूध का मिले भरपूर लाभ तो जरूर रखिए इन 7 बातों का ध्यान
- How To Delay Periods Naturally : नेचुरल तरीके से पीरियड्स टालने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय
- Health Care : रात में सोने से पहले इन बातों का रखें ख्याल वरना सेहत को होगा नुकसान
- Healthy morning drinks : अच्छी सेहत के लिए सुबह की शुरुआत करें इन तीन चीजों से, जरूर जानें
- सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद हैं पपीते के बीज, जानिए लाभ
Health Tips : गले के छालों से पाएं निजात, अपनाएं आसान उपाय
गले के छाले होने पर बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे समय में व्यक्ति न कुछ खा पाता है न पी पाता है। गले के छाले होने का एक कारण पेट की गर्मी भी होती है। यदि बार-बार गले में छाले हो रहे है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वहीं यदि गले में हल्के छाले हुए है, तो इसे घरेलू उपायों की मदद से इनसे निजात पाया जा सकता है।
शहद संक्रमण को रोकने के लिए बहुत अच्छा माना जाता हैं। वहीं ये गले के छालों से छुटकारा दिलाने में भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए आप शहद को पानी में डालकर इसके गरारे कर सकते हैं, या इसके अलावा आप एक चम्मच शहद का सेवन कर सकते है। इसके सेवन से गले की समस्या से भी राहत मिलती है।
टमाटर भी गले के छालों को ठीक करने के लिए अच्छा होता है। टमाटर में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं। टमाटर से पाचन क्रिया ठीक होती है और गले के छालों में आराम मिलता है।
नियमित यदि दही का सेवन किया जाए तो गले के छालों से राहत मिलती है। वहीं इसके सेवन से पाचन क्रिया भी सही रहती है। नियमित दही के सेवन से मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते हैं, जिससे मुंह और गले के छालों में आराम मिलता है। रोजाना दही के सेवन से आप गले के छालों से निजात पा सकते है।
